देवाल(चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के कोटेडा गांव में सोमवार को मैक्स वाहन पहुंचने पर ग्रामीणों ने वाहन चालक का तिलक लगा कर स्वागत किया और मिष्ठान वितरण किया। बोरागाड़-चौड-कोटेडा मोटर मार्ग दो करोड़ 59 लाख की लागत से बना है। इसकी लम्बाई 3.25 किमी है। 29 नवम्बर 2024 रोड निमार्ण शुरू हुआ। पीएमजीएसवाई दो माह में सड़क निर्माण पूरा किया गया है। सोमवार को कोटेडा गांव तक लोग मैक्स वाहन से पहुंचने पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए खुशी मनाई और वाहन चालक कलम सिंह कोटेडी को तिलक लगा कर स्वागत किया। इस मौके पर दिग्पाल गड़िया, गंगा सिंह, खुशाल सिंह बिष्ट, यशवन्त रावत, करन बिष्ट, मोहन कोटेडा, चंदन कोटेडी, मोहन कोटेडी, प्रतिमा देवी, लीला देवी, गंगा देवी, रोशनी देवी आदि ग्रामीण मौजूद थे।

More Stories
पात्र बुजुर्गों को पेंशन का लाभ दिलाने के लिए सितंबर में चलेगा विशेष अभियान
बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र