कोटद्वार : सड़क दुर्घटनाओं रोकथाम और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने को लेकर परिवहन विभाग के तत्वाधान में 15 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। सड़क सुरक्षा माह के तहत बुधवार को कोटद्वार में परिवहन विभाग ने यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के क्रम में परिवहन विभाग कोटद्वार की ओर से वाहन चालकों एवं परिचालकों को जागरुकता प्रदान करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसके तहत परिवहन कर अधिकारी हरीश सती, परिवहन कर अधिकारी जयन्त वशिष्ठ व सम्भागीय परिवहन निरीक्षक विकास सिंह, परिवहन निरिक्षक नवीन गोस्वामी, सुशील कुमार के द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों की व्यापक जानकारी प्रदान की गयी। यातायात/सड़क सुरक्षा के महत्व को बताते हुये सभी को वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग न करने, नशे में वाहन का संचालक न करना, सवारी ओवरलोडिंग न करना, तेज गति से वाहन न चलाना, लो बीम व हाई बीम, वाहन सही समय पर मरम्मत, वाहन चलाते समय ओवरटेक न करना आदि यातायात नियमों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारियाँ दी गई। कार्यशाला में गढ़वाल टैक्सी समिति कोटद्वार, गुरु गोरखनाथ टैक्सी कोटद्वार, ई रिक्शा चालक ऑटो यूनियन कोटद्वार, आदि चालक एवं परिचालकों ने किया प्रतिभाग।


More Stories
सचिवालय संघ चुनाव में महासचिव पद पर विमल जोशी की एंट्री से बढ़ा मुकाबला, कर्मचारियों के मुद्दों को बनाया चुनावी हथियार
आकाशवाणी के 90 वर्ष : देहरादून में शास्त्रीय एवं उप-शास्त्रीय संगीत संध्या आयोजित
संस्कृत हमारी संस्कृति और ज्ञान परंपरा की मूल भाषा – सचिव दीपक गैराला