हरिद्वार के भीमगोड़ा से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रेलवे ट्रैक के पास एक नवजात शिशु को चादर में लिपटाकर छोड़ दिया गया। महज़ 8 से 10 दिन का यह मासूम अपने फेंके जाने की कहानी खुद रो-रोकर सुना रहा था। बच्चे की चीखें सुनकर आसपास के लोग दौड़े और जब देखा कि ट्रैक के किनारे एक नवजात बेसहारा पड़ा है, तो सभी स्तब्ध रह गए।
उसके पास एक दूध की बोतल भी रखी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को तत्काल रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की जा रही है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के इलाकों के CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक अनुमान है कि किसी ने तड़के सुबह इस बच्चे को यहां लाकर छोड़ दिया।

More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन