पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के हापला घाटी के तमाम गांवों में ओलावृष्टि से काश्तकारों की फसलां और साग सब्जियों को भारी नुकसान पुंचा है।
पाटी, जखमाला, श्रीगढ , गुणम, मसोली, नैल, नौली ,कलसीर, डांडागैर, कुलेन्डू सहित तमाम गांवों में हुई ओलावृष्टि से कीवी फल, गेंहू, मसूर, आलू, प्याज, लहसून, धनिया, राजमा, मिर्च सहित तमाम फसलों व साग सब्जियों को भारी नुक्सान पहुंचा है। इससे हापला घाटी के गांवों के काश्तकारों की छह माह की मेहनत पर पानी फिर गया है। पाटीजखमाला के प्रशासक प्रेम सिंह नेगी, गुणम के सज्जन सिंह नेगी, मसोली के देवेन्द्र लाल, नौली के सत्येन्द्र नेगी, नैल के सत्येन्द्र रमोला, निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य राधारानी रावत, सन्तोष नेगी, एडवोकेट देवेन्द्र सिंह राणा समेत तमाम क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर बर्वाद हुई फसल का मुआवजा दिलाये जाने की मांग की है।

More Stories
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद, मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद
ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम