हरिद्वार (सीपी बहुगुणा) : हरिद्वार स्थित गायत्री तीर्थ शांतिकुंज एक प्रख्यात आध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्थान है, जो युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य और माताजी भगवती देवी शर्मा द्वारा स्थापित किया गया था। यह संस्थान गायत्री साधना, संस्कार, प्रशिक्षण शिविर एवं व्यक्तित्व परिष्कार जैसे कार्यों के लिए देश-विदेश में श्रद्धा का केंद्र है। प्रतिवर्ष लाखों साधक यहां निःशुल्क सुविधाओं का लाभ उठाने आते हैं।
हाल ही में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा शांतिकुंज गायत्री परिवार के नाम पर फर्जी वेबसाइटें बनाकर लोगों को ठगा जा रहा है। इन वेबसाइटों पर शांतिकुंज के संस्थापकद्वय की समाधि स्थल की तस्वीरें लगाई जाती हैं और एसी रूम व अन्य विशेष सुविधाओं के नाम पर लोगों से ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से पैसे वसूले जा रहे हैं।जब श्रद्धालु शांतिकुज पहुँचते हैं, तब उन्हें इस ठगी का एहसास होता है।
शांतिकुंज परिवार कभी भी किसी के साथ इस प्रकार का व्यवहार नहीं करता है। शांतिकुंज प्रबंधन स्पष्ट करता है कि गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में स्वीकृति प्राप्त शिविरार्थी व प्रशिक्षणार्थी हेतु भोजन, आवास और सभी संस्कारों की व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क है। शांतिकुंज कभी भी ऑनलाइन बुकिंग या शुल्क नहीं लेता है। अधिकृत जानकारी केवल शांतिकुंज की आधिकारिक वेबसाइट awgp.org या ईमेल- shantikunj@awgp.org से ही प्राप्त करें। समस्त श्रद्धालुओं- आगंतुकों से निवेदन है कि वह सजग रहें, जागरूक रहे और इस प्रकार के धोखाधड़ी से बचें।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय नंदानगर में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाया खेल प्रतिभा का दम
ऋषिकेश बाईपास 4-लेन स्वीकृति, क्षेत्रीय विकास को नई गति – त्रिवेन्द्र सिंह रावत
उत्तराखंड जैसे राज्यों में वन संपदा को स्थानीय आजीविका, स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ना समय की आवश्यकता – त्रिवेन्द्र सिंह रावत