गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में चार उप निरीक्षकों की पदोन्नति निरीक्षक पद पर हुई है। पदोन्नत हुए पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने सितारे (क्राउन) धारण करवाए। चमोली जिले में पुलिस उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह, कुलदीप रावत, राजेश सिंह तथा उप निरीक्षक मनोज सिरोला की निरीक्षक पद पर पदोन्नति हुई है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने अपने कार्यालय कक्ष में चारों कार्मिकों के कन्धे पर सितारे सजाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के बाद अब उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। इसलिए मनोयोग से सभी कर्मियों को अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन करना होगा। पुलिस कर्मी भी पदोन्नति पाकर काफी प्रसन्न नजर आए।

More Stories
सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर