गोपेश्वर (चमोली)। चार धाम यात्रा तथा देश के प्रथम गांव माणा में आयोजित हुए पुष्कर कुंभ मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात आईटीबीपी को ज्योतिर्मठ के लिए रवाना करने से पूर्व सोमवार को सम्मानित करते हुए विदाई दी गई।
आईटीबीपी की प्रथम बटालियन ज्योतिर्मठ को चारधाम यात्रा और माणा में पुष्कर कुभ के लिए जिला पुलिस के सहयोग के लिए तैनात किया गया था। माणा में इस वर्ष आयोजित हुए पुष्कर कुंभ मेले में भारी संख्या में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का आगमन हुआ, जिसके कारण सुरक्षा व्यवस्था एक बड़ी चुनौती बनी। इसके सफल और सुरक्षित संचालन के लिए आईटीबीपी के जवानों ने चमोली पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में अहम योगदान दिया। जिस कारण यह बड़ा आयोजन सुरक्षित एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुआ।
सोमवार को आईटीबीपी की प्रथम बटालियन को वापस ज्योतिर्मठ के लिए रवाना किया गया। इससे पूर्व इस अवसर पर थानाध्यक्ष बद्रीनाथ नवनीत भंडारी की ओर से आईटीबीपी के जवानों को विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में, थानाध्यक्ष ने सभी जवानों को उनके उत्कृष्ट सहयोग के लिए सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह और शाल भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा विशेष रूप से, अगले माह सेवानिवृत्त होने वाले सूबेदार चरण सिंह को उनके लंबे और समर्पित कार्यकाल के सम्मान में एक विशेष स्मृति चिन्ह देकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के लिए 81 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग
उत्तराखंड: सात समुंदर पार गूंजेगी उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, लंदन में छाएंगे युवा गायक विवेक नौटियाल