गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ हाइवे पर ज्योतिर्मठ से पहले हेलंग के पास रविवार को कांवडिए की बाइक अनियंत्रित होकर खाई मे जा गिरी। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बदरीनाथ हाइवे पर हेलंग के पास कांवडिए की बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलने पर ज्योतिर्मठ से एसडीआरएफ की टीम निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को बाहर निकल कर पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

More Stories
नीट यूजी में फर्जीवाड़े का खुलासा, MBBS दाखिले के लिए बनाए फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र; 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, SIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
बड़ी जिम्मेदारी: दिनेश रावत और विनोद नैनवाल बने चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के PRO; निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने सौंपी अहम जिमेदारी
ड्रग फ्री उत्तराखंड: एएनटीएफ ने तोड़ा नशा तस्करों के नेटवर्क; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम ला रही रंग, स्कूल कालेजों में भी चल रहा है विशेष जागरूकता अभियान