नई दिल्ली: मालेगांव बम धमाका मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने आज एक बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया है। बरी होने वालों में भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, सुधाकर द्विवेदी, रमेश उपाध्याय, समीर कुलकर्णी, अजय राहिरकर और सुधाकर चतुर्वेदी शामिल हैं।
विशेष एनआईए अदालत के न्यायाधीश ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित करने में विफल रहा कि विस्फोट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल में बम रखा गया था। अदालत ने अपने फैसले में यह भी उल्लेख किया कि “अभियोजन पक्ष ने यह तो साबित कर दिया कि मालेगांव में विस्फोट हुआ था।
लेकिन, यह साबित नहीं कर पाया कि उस मोटरसाइकिल में बम रखा गया था। अदालत ने मेडिकल प्रमाणपत्रों में हेराफेरी का भी जिक्र किया, यह कहते हुए कि घायलों की उम्र 101 नहीं, बल्कि 95 साल थी, और कुछ मेडिकल सर्टिफिकेट में छेड़छाड़ की गई थी।
कोर्ट के फैसले के मुख्य बिंदु:
अदालत ने अपने फैसले में कहा कि श्रीकांत प्रसाद पुरोहित (अब लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित) के आवास में विस्फोटकों के भंडारण या संयोजन का आरोप साबित नहीं हुआ। यह फैसला मालेगांव बम धमाके के मामले में एक महत्वपूर्ण मोड़ है, जो 29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में हुआ था। इस धमाके में छह लोगों की मौत हो गई थी और 101 लोग घायल हुए थे।

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त