गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ हाइवे पीपलकोटी से आगे भनीरपाणी के पास भू-स्खलन के चलते अवरूद्ध हो गया है। इसके चलते सुरक्षा की दृष्टिगत यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ही रोका गया है। यात्रा को हाइवे के सुचारू होने से स्थगित किया गया है।
बदरीनाथ हाइवे के भनीरपाणी में पहाड़ी से भू-स्खलन के चलते मार्ग बाधित हो गया है। इसके चलते यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ही रोक दिया गया है। फिलहाल के लिए बदरीनाथ धाम की यात्रा को स्थगित किया गया है। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने बताया कि भनीरपाणी में पहाड़ी से भू-स्खलन के चलते हाइवे बाधित हो गया है। भू-स्खलन एरिया 30 मीटर के आसपास है। हाइवे को खोलने के लिए एनएचआईडीसीएल की ओर से मशीन और मजदूर लगाए गए है। बडे़ एरिया में भू-स्खलन होने के चलते हालात को देखते हुए हाइवे खुलने में 12 घंटे से अधिक का समय लग सकता है। इसे देखते हुए यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है और यात्रा को मार्ग खुलने तक के लिए स्थगित किया गया है। मौके पर एडीएम, बीआरओ तथा एनएचआईडीसीएल के अधिकारी मौजूद है। उन्होंने यात्रियों से धैर्य बनाने की अपील की है।
इस दौरान मार्ग पर फंसे तीर्थयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते एसडीएम जोशीमठ की ओर से प्रभावित यात्रियों के लिए भोजन, पानी की समुचित व्यवस्था की जा रही है। उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ठहराने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

More Stories
एसपी रेखा यादव का सख्त एक्शन, PIT NDPS Act के तहत चंपावत में कुख्यात नशा तस्कर निरुद्ध, भेजा गया जिला कारागार अल्मोड़ा
धामी सरकार की पहल, प्रदेश भर में सरकारी आवासों के पुनर्निर्माण और नए निर्माण की योजना तेज, सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगे बेहतर घर, जर्जर आवासों की जगह बनेंगे आधुनिक क्वार्टर
बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान को मिली रफ्तार, प्रभावित व्यापारियों के लिए बनेंगी 16 नई आधुनिक दुकानें