- चित्र प्रदर्शनी, चेतना रथ और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, शुक्रवार को लोकसभा सांसद अजय भट्ट करेंगे समापन
नैनीताल : महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी गुरुवार से खटीमा में पोषण माह अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे। केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), नैनीताल द्वारा आयोजित इस दो-दिवसीय कार्यक्रम में चित्र प्रदर्शनी और जनजागरूकता अभियान शामिल हैं।
कार्यक्रम की नोडल अधिकारी शर्मिष्ठा बिष्ट ने बताया कि सीबीसी नैनीताल ने जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक पोषण गीत तैयार किया है, जिसे पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी थारू विकास भवन, खटीमा से देश को समर्पित करेंगे। यह गीत पोषण के महत्व को रेखांकित करेगा और जनसाधारण को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित करेगा।
नगर पालिका चेयरमैन रमेश जोशी और एसडीएम तुषार सैनी ने संयुक्त रूप से पोषण चेतना रथ को बुधवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ खटीमा के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को पोषण के महत्व के प्रति जागरूक करेगा। कार्यक्रम संयोजक शोभा चारक ने बताया कि सिटी कॉन्वेंट स्कूल में स्लोगन, भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा गुरुरानी तिवारी ने किया, जबकि आनंद सिंह, गोपेश बिष्ट और भूपेंद्र सिंह ने सहयोग प्रदान किया।
क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज कुमार भट्ट ने बताया कि आगामी दो दिनों में रंगोली, मेहंदी, फैंसी ड्रेस और लोकनृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही सीबीसी और क्षेत्र के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। शुक्रवार को लोकसभा सांसद अजय भट्ट इस कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य अतिथि होंगे।


More Stories
मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून में जटिल गर्भाशय फाइब्रॉएड का उन्नत रोबोटिक सर्जरी से सफल इलाज
आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल, आपदा प्रबंधन और पंचायती राज मिलकर करेंगे काम , कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दिए निर्देश
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को किया संबोधित, कहा – स्नातकों से सहानुभूति, सत्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ सेवा करने का किया आह्वान