- जिलाधिकारी के निर्देश पर कंडोलिया मैदान में लेवलिंग कार्य प्रारंभ
- कंडोलिया मैदान को मिलेगा नया स्वरूप, जिलाधिकारी ने दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
पौड़ी : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया द्वारा हाल ही में कंडोलिया मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मैदान को व्यवस्थित और समतल बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे। जिलाधिकारी के निर्देशों के त्वरित अनुपालन में लोक निर्माण विभाग द्वारा मैदान की लेवलिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो और इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाय। उन्होंने कहा कि तात्कालिक रूप से लेवलिंग के साथ-साथ भविष्य में मैदान के फेंसिंग, ड्रेनेज सिस्टम तथा गेट के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि खेल गतिविधियां सुचारु रूप से चल सकें। उन्होंने यह भी बताया कि लेवलिंग कार्य के लिए पर्याप्त संसाधन एवं मशीनरी तैनात की गयी है तथा इसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि कंडोलिया मैदान जनपद मुख्यालय का प्रमुख एवं ऐतिहासिक स्थल है। यहाँ विभिन्न सांस्कृतिक, खेलकूद एवं सार्वजनिक आयोजन होते हैं। ऐसे में मैदान का व्यवस्थित स्वरूप में होना जनपदवासियों की दीर्घकालिक सुविधा के लिए आवश्यक है। प्रशासन का प्रयास है कि इस मैदान को सुरक्षित, आकर्षक एवं बहुउपयोगी स्वरूप में विकसित किया जा सके।


More Stories
मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून में जटिल गर्भाशय फाइब्रॉएड का उन्नत रोबोटिक सर्जरी से सफल इलाज
आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल, आपदा प्रबंधन और पंचायती राज मिलकर करेंगे काम , कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दिए निर्देश
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को किया संबोधित, कहा – स्नातकों से सहानुभूति, सत्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ सेवा करने का किया आह्वान