गोपेश्वर (चमोली)। श्री सती शिरोमणी माता अनसूया खल्ला की रथ डोली 51 वर्षों बाद 2 अक्टूबर से देवरा यात्रा पर निकल रही है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
देवरा यात्रा समिति खल्ला के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी तथा ग्राम विकास एवं धर्मस्व समिति के अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 1974 में खल्ला गांव की अनसूया देवी की रथ डोली देवरा यात्रा पर निकली थी। अब 51 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद देव डोली 2 अक्टूबर से देवरा यात्रा पर निकलने जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले दिन अनसूया देवी उत्सव डोली अनसूया आश्रम पहुंचेगी। अनसूया देवी से मिलकर देव डोली अगले दिन 3 अक्टूबर को केदारनाथ धाम को प्रस्थान करेगी। केदारनाथ धाम से लौट कर देव डोली बदरीनाथ धाम की यात्रा पर निकलेगी। देव डोली 9 माह तक विभिन्न तीर्थों और गांवों के भ्रमण पर रहेगी। खास बात यह है कि देवरा यात्रा के दौरान देव डोली ध्याणियों (विवाहिता महिलाओं) के ससुराल भी पहुंचकर ध्याणियों से मेल मिलाप करेगी। इस तरह शक्तिस्वरूपा अनसूया देवी की देवरा यात्रा को लेकर लोगों में गजब का उत्साह बना हुआ है। 51 वर्षों बाद देवरा यात्रा पर निकलने जा रही अनसूया देवी की रथ यात्रा की आगवानी को लेकर लोगों का इंतजार लंबे समय बाद खत्म होने जा रहा है।
देवरा यात्रा समिति की ओर से बताया गया कि यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस यात्रा के सफल संचालन के लिए सभी लोगों का सहयोग लिया जा रहा है। आपसी सौहार्द तथा परंपराओं का निवर्हन करने के लिए क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपेक्षा की गई है। इस देवरा यात्रा की शुरूआत के लिए ध्याणियां और गांव के प्रवासी भी गांव पहुंच चुके है। यात्रा से पूर्व देवी के मंदिर में नवरात्र पाठ का आयोजन भी चल रहा है।

More Stories
यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और शुद्ध भोजन के लिए व्यापक तैयारी, खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान
नारी शक्ति वंदन विधेयकों पर सियासत तेज, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने विपक्ष पर साधा निशाना, महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों से जुड़े विधेयक गिरने पर जताई नाराजगी, कहा – यह करोड़ों महिलाओं के साथ अन्याय
जोगियाणा को वेलनेस डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में कार्य तेज, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने आयुर्वेद विलेज के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश