कोटद्वार : भाबर स्थित भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय कोटद्वार को बी.ए. एल. एल. बी. व एल. एल. बी. की 60-60 सीटों के लिए बी. सी. आई. से मान्यता मिल गयी है। इस सूचना से विश्वविद्यालय में खुशी की लहर है। विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति प्रोफे. पी. एस. राणा के हवाले से दी गयी जानकारी के अनुसार इसे विश्वविद्यालय के लिए उपलब्धि बताया। इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय के लिए शानदार उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि हमारे विश्वविद्यालय के संस्थापक व चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह सर चाहते हैं कि विश्वविद्यालय छात्रों को ऐसे विषयों में शिक्षा के अवसर प्रदान करे जिससे उन्हें उनके अनुरूप विषयों के चयन में सहायता करे व प्रतिभाओं को निखारने में सहायता करे। वि. वि. में विधि संकाय खुलने से विभाग के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र- छात्राओं ने हर्ष व प्रसन्नता व्यक्त की। विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह, वाइस चेयरपर्सन डॉ. आशा सिंह व डॉ. विभांशु विक्रम सिंह द्वारा इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि हमारा विश्वविद्यालय विधि के क्षेत्र में भी नयी-नयी उपलब्धियां अर्जित करेगा।

More Stories
एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम
देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग