आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी
उत्तराखंड समेत इन 6 राज्यों के राज्यपालों की हुई नियुक्ति
नरेंद्र मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर उत्तराखंड कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव, 2.25 लाख करोड़ की परियोजनाओं का उल्लेख
हरिद्वार कुंभ-2027 की पहचान को मिलेगा नया विस्तार; मुख्यमंत्री ने किया लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण
हरिद्वार में धामी कैबिनेट के 13 अहम फैसले, सेवामुक्त अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट; बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी
देहरादून : उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और देहरादून जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
थपलियाल ने बताया कि 22 और 23 अक्टूबर को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानी और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। उन्होंने कहा कि इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने यात्रियों और स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा से पहले मौसम की ताज़ा जानकारी लेने की अपील की गई है ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
More Stories