देहरादून : आयकर विभाग की इंवेस्टिगेशन विंग ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की अलग-अलग टीमें शहर के नामी बिल्डरों और शराब कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही हैं। ये रेड सुबह करीब सात बजे से शुरू हुईं और अभी भी जारी हैं।
जांच के दायरे में प्रसिद्ध बिल्डर राकेश बत्ता, कमल अरोड़ा, इंदर खत्री, कसीगा स्कूल के संचालक रमेश बत्ता के साथ-साथ शराब कारोबारी कमल अरोड़ा और प्रदीप वालिया शामिल हैं। टीमें मुख्य रूप से एमकेपी रोड, द्वारका स्टोर क्षेत्र और राजपुर रोड स्थित उनके घरों व दफ्तरों पर डटी हुई हैं। अधिकारी दस्तावेजों की गहन जांच कर रहे हैं और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई टैक्स चोरी, काले धन और अवैध लेन-देन से जुड़े मामलों की जांच का हिस्सा है। आयकर विभाग ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। छापेमारी वाले इलाकों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आम लोगों की आवाजाही पर पाबंदी लगा दी गई है। शहर में हड़कंप का माहौल है और कार्रवाई आगे भी जारी रहने की संभावना है।

More Stories
एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम
देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग