नैनीताल : जनपद की रानीखेत रोड, भुजान (खैरना क्षेत्र) के पास गुरुवार को एक स्कूटी अनियंत्रित होकर लगभग 70 मीटर गहरी खाई में नदी की ओर गिर गई है, जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की खैरना पोस्ट से इंस्पेक्टर राजेश जोशी के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा रोप रेस्क्यू तकनीक का प्रयोग करते हुए खाई में गिरे तीनों घायलों को सुरक्षित रूप से सड़क तक पहुंचाया गया तथा तत्पश्चात 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना में अजय पाल, पुत्र रामदास, उम्र 28 वर्ष, निवासी हरपुरा हिम्मत सिंह, जिला संभल, उत्तर प्रदेश, करण, पुत्र एकादशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी बनारस उत्तर प्रदेश और राजपाल, पुत्र कृष्ण पाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी जागीर, बरेली उत्तर प्रदेश घायल हो गए हैं। आप

More Stories
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत उत्तराखंड में 6 हजार कर्मचारियों और 900 से अधिक नियोक्ताओं को मिली ₹24 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर उच्चाधिकारियों ने परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियो को किया ब्रीफ
सीएम धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग