दशौली। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में मंगलवार को ग्राम सरतोली में एक जन जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक रश्मि रावत ने महिलाओं को उनके अधिकारों और ‘घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005’ की बारीकियों से अवगत कराया।
क्षेत्रीय सुपरवाइजर शिवदेई देवी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, जबकि केस वर्कर सोनी भंडारी ने साइबर क्राइम से बचाव और महिला हेल्पलाइन नंबर 181 की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह बिष्ट, REAP परियोजना के प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती अनीता व अंजू रावत सहित महिला मंगल दल और स्वयं सहायता समूहों की भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

More Stories
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सजी सुरों की शाम, विशाल मिश्रा ने श्री दरबार साहिब में श्री महाराज जी से लिया आशीर्वाद
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में प्रिंयका मेहर का जादू और डीजे बीट्स का धमाका
पौड़ी गढ़वाल : सार्वजनिक स्थल पर शराब पार्टी पड़ी भारी, 6 युवकों पर हुई कड़ी चालानी कार्यवाही