गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के अभिसूचना इकाई के निरीक्षक सचिन चैहान तथा कोतवाली गोपेश्वर के प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर के तबादले पर भावपूर्ण विदाई दी गई। अभिसूचना इकाई के निरीक्षक सचिन चैहान का तबादला टिहरी गढ़वाल तो प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर का तबादला देहरादून हुआ है। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने दोनों अधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंट कर विदाई दी।
एसपी ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने मौजूदा चुनौतिपूर्ण समय में अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन किया है। उन्होंने दोनों को नई जिम्मेदारी पर शुभकामनाएं दी। कहा कि चमोली में दोनों का कार्यकाल सराहनीय रहा। उन्होंने भावुक क्षणों के बीच दोनों अधिकारियों को जनपद में तैनाती के दौरान काम करने को उल्लेखनीय बताते हुए कहा कि उनका सहयोग सभी के लिए अविस्मरणीय रहा है।
इस दौरान कर्णप्रयाग के पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेन्द्र सिंह राणा तथा चमोली के पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने भी दोनों अधिकारियों की कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता तथा प्रभावी पुलिसिंग की सराहना करते हुए अनुभव साझा कर दोनों को नई तैनाती की शुभकामानाएं दी। इस अवसर जनपद के सभी थाना प्रभारी, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला : उपनल कर्मचारियों को ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’, कट-ऑफ डेट में भी बदलाव
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर पौड़ी में सात स्थानों पर राज्य स्तरीय आपदा मॉक ड्रिल, परखी गयी तैयारियां
04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय “सेवा पखवाड़ा”, ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के द्वितीय चरण के तहत होंगे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम एवं विशेष शिविर