विशाखापत्तनम। शहर के गजुवाका क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है, जहां इंडियन नेवी में कार्यरत एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव के टुकड़े कर दिए। पुलिस ने आरोपी चिंतादा रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी बीते दो वर्षों से गजुवाका में किराए के मकान में रह रहा था। 29 मार्च को उसने अपनी गर्लफ्रेंड मोनिका को घर बुलाया, जहां दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने उसकी हत्या कर दी। जांच में सामने आया है कि हत्या पूर्व नियोजित थी, क्योंकि आरोपी पहले चाकू खरीदने के लिए स्टोर गया था और बाद में ऑनलाइन चाकू मंगवाया था।
आरोप है कि हत्या के बाद आरोपी ने शव के तीन टुकड़े कर दिए। एक हिस्सा फ्रिज में, दूसरा बोरी में भरकर बिस्तर के नीचे छिपाया, जबकि सिर को सुनसान जगह पर ले जाकर जला दिया। पड़ोसियों को घटना की भनक तक नहीं लगी।
घटना के बाद आरोपी ने अपने एक दोस्त से संपर्क किया, जिसने उसे पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने की सलाह दी। इसके बाद आरोपी ने सरेंडर कर अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

More Stories
उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला : उपनल कर्मचारियों को ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’, कट-ऑफ डेट में भी बदलाव
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर पौड़ी में सात स्थानों पर राज्य स्तरीय आपदा मॉक ड्रिल, परखी गयी तैयारियां
04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय “सेवा पखवाड़ा”, ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के द्वितीय चरण के तहत होंगे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम एवं विशेष शिविर