गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली ब्लाॅक के ग्राम पंचायत बेमरू के गुनियाला गांव के ऊपर बौंठा तोक में हो रहे भू-स्खलन से गांव को खतरा बना हुआ है। इसको लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर भू-स्खलन के रोकथाम को स्थाई समाधान की मांग की है।
जिला पंचायत के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खत्री ने बताया कि वर्ष 2013-14 में भारी वर्षा के कारण गुनियाला के ऊपर बौंठा तौक में भारी भू-स्खलन हुआ था। इससे ग्रामीणों की काश्ताकरी की भूमि नष्ट हो गई थी। इसकी जानकारी तत्समय जिला प्रशासन को दी गई थी, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई। गुनियाला गांव के ऊपर दैवीय आपदा से भारी भू-स्खलन को रोकने के लिए चैकडेम तथा नाला निर्माण की मांग भी की गई थी। कहा कि हर बार बरसात के मौसम में यहां पर लगातार भू-स्खलन होता रहता है। इससे ग्रामीणों का भारी नुकसान के साथ ही जानमाल का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर भू-स्खलन के रोकथाम को स्थाई समाधान किए जाने की मांग की गई है। इस दौरान सरपंच इंद्र सिंह नेगी, अशोक, मोहन सिंह, भरत सिंह, कुंवर सिंह आदि मौजूद रहे।

More Stories
देहरादून में निर्धारित स्थलों पर ही पटाखों की बिक्री की अनुमति, बाजारों में अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी ने L.T. चयनित 585 की नियुक्ति फाइल पर शीघ्र कार्रवाई के दिए निर्देश, अभ्यर्थियों ने जताया आभार