कर्णप्रयाग (चमोली)। नगर क्षेत्र में बंदरों का उत्पात बढ़ता जा रहा है। बंदर राहगीरों पर झपट्टा मार रहे है और लोगों के घरों में घुसकर खाद्यान्न सामग्री को भी नष्ट कर रहे हैं। नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों की संख्या बढ़ती जा रही है। बस स्टेशन, मैन मार्केट, अपर बाजार, तहसील वार्ड, देवतोली, सुभाषनगर, शक्तिनगर, गांधीनगर, नगर क्षेत्र के अंर्तगत बंदरों के कारण लोगों का चलना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय रेखा देवी ,सुनीता, आशा, मंजू, का कहना है कि बंदरों के उत्पात से बच्चों को स्कूल जाते आते समय डर लगा रहता है। क्षेत्र में बंदरों को बिजली के तारों पर झूलते तथा इधर से उधर जाते हुए देखे जा सकते हैं। मोहन, सोहन, पुष्कर राणा, मदन विष्ट, रामबहादुर, हरिनारायण, हिरओम, आशीष, ने कहा कि दुकानों पर भी बंदर फल सब्जियों उठाकर बर्बाद कर देते हैं। नगर पालिका तथा वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग उठाई है।

More Stories
देहरादून में निर्धारित स्थलों पर ही पटाखों की बिक्री की अनुमति, बाजारों में अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी ने L.T. चयनित 585 की नियुक्ति फाइल पर शीघ्र कार्रवाई के दिए निर्देश, अभ्यर्थियों ने जताया आभार