पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में एलपीजी गैस आपूर्ति प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने तथा अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशानुसार मंगलवार को पूर्ति विभाग की टीमों द्वारा व्यापक स्तर पर औचक निरीक्षण अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत 04 गैस गोदामों और 08 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।
जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद में कुल 12 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें कोटद्वार क्षेत्र में 01 गैस गोदाम तथा 05 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, पौड़ी और लक्ष्मण झूला क्षेत्र में 01-01 गैस गोदामों तथा थलीसैंण क्षेत्र में 01 गैस गोदाम व 03 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।
उन्होंने बताया कि एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए इस प्रकार के निरीक्षण नियमित रूप से किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां भी किसी प्रकार की अनियमितता पायी जाएगी, वहां तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे।

More Stories
देहरादून में निर्धारित स्थलों पर ही पटाखों की बिक्री की अनुमति, बाजारों में अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी ने L.T. चयनित 585 की नियुक्ति फाइल पर शीघ्र कार्रवाई के दिए निर्देश, अभ्यर्थियों ने जताया आभार