गोपेश्वर (चमोली)। हेमकुण्ड साहिब लोकपाल लक्ष्मण मंदिर यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए भारतीय सेना के जवानों ने कमान संभाल ली है। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में जमी भारी बर्फ को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इससे यात्रा मार्ग को समय से पहले पूरी तरह सुचारू कर लिया जाएगा।
कठिन मौसम और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सेना के जवान लगातार मार्ग साफ कर रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन की ओर से भी यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए तैयारियां की जा रही है। पेयजल, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आवास जैसी सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। जिससे यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल सके।
गौरतलब है कि हेमकुण्ड साहिब के कपाट 23 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। इसके मद्देनजर सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर यात्रा को सफल बनाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

More Stories
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट संग शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप, एमडीडीए की 113वीं बोर्ड बैठक में जनहित, हरियाली और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा फोकस
डीएम नितिका खण्डेलवाल का टिहरी में सड़क हादसों पर सख्त एक्शन, संवेदनशील मार्गों पर भूस्खलन उपचार के निर्देश
देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर से सीएम धामी ने दिल्ली से देहरादून का सफर ढाई घंटे में तय किया, बोले, ये नए भारत की तेज रफ्तार है