पौड़ी : पौड़ी गढ़वाल जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार सगन सत्यापन एवं चेकिंग अभियान चलाए जा रहा है। इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना सतपुली पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत चलाए सघन सत्यापन व चेकिंग अभियान के दौरान क्षेत्र में बिना निवासरत बाहरी व्यक्तियों कुल 11 व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस एक्ट के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की गई।
इसके अतिरिक्त, चौकी क्षेत्र लाल घाटी अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर हुड़दंग करने वाले 06 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस टीम द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई। जनपद में पुलिस टीम द्वारा लगातार ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए सख्त चेतावनी दी जा रही है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी की उद्योग हितैषी पहल, निवेशकों और व्यापारियों के सुझावों पर राज्य सरकार ने तैयार कीं 30 से अधिक नीतियां
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास
मंत्री सुबोध उनियाल की पहल से दून मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली बड़ी मजबूती