गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने गंगा संरक्षण समिति की बैठक में गंगा और उसकी सहायक नदियों की स्वच्छता बनाए रखने पर बल दिया। कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीडीओ ने नगर पालिका, पंचायतों और जिला पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नदियों के संरक्षण के लिए तय मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) के सुचारु संचालन और नियमित रखरखाव पर विशेष जोर देते हुए कहा कि उपचारित जल एनजीटी के मानकों के अनुरूप होना चाहिए, ताकि गंदा पानी नदियों में न जाए। उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह व्यवस्था को मजबूत करने और कूड़ा फैलाने वाले व्यावसायिक संस्थानों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा। नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को मासिक कलेक्शन एवं प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने नमामि गंगे परियोजना से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ समन्वय कर समय-समय पर प्लांट के सैंपल की जांच सुनिश्चित की जाए।
जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे गोविंद बुटोला ने बताया कि समिति की नियमित बैठकें आयोजित की जा रही हैं और अब तक 77 बैठकें हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इस साल की यह पहली बैठक है। इस दौरान डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और नगर निकायों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

More Stories
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट संग शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप, एमडीडीए की 113वीं बोर्ड बैठक में जनहित, हरियाली और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा फोकस
डीएम नितिका खण्डेलवाल का टिहरी में सड़क हादसों पर सख्त एक्शन, संवेदनशील मार्गों पर भूस्खलन उपचार के निर्देश
देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर से सीएम धामी ने दिल्ली से देहरादून का सफर ढाई घंटे में तय किया, बोले, ये नए भारत की तेज रफ्तार है