देहरादून : कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है। शुक्रवार को देहरादून जिले में कोरोना के सात नए मामले सामने आए हैं। इनमें ऋषिकेश से तीन, सहसपुर से एक और रायपुर क्षेत्र से तीन संक्रमित शामिल हैं। अब तक देहरादून जिले में कुल 29 कोरोना मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश में जुटा है।
उत्तराखंड में कोरोना वायरस एक बार फिर चिंता का विषय बनता जा रहा है। हाल ही में ऋषिकेश में 28 वर्षीय एक विदेशी महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। महिला की तबीयत खराब होने पर कोविड जांच कराई गई, जिसकी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। हालांकि, महिला पहले ही अपने देश वापस जा चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को कुल 25 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें से सात मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मई महीने से अब तक 17 लोग इस संक्रमण से स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अब तक कुल 220 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग ने जनता से कोविड के लक्षणों को गंभीरता से लेने की अपील की है। यदि किसी में खांसी, जुकाम, बुखार या गले में खराश जैसे लक्षण नजर आएं तो तुरंत नजदीकी अस्पताल जाकर जांच कराएं। देहरादून के दून अस्पताल ने भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 40 बेड कोविड मरीजों के लिए आरक्षित किए हैं ताकि संक्रमण फैलने की स्थिति में बेहतर इलाज दिया जा सके।

More Stories
सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर