कोटद्वार। कोटद्वार के पुलिस ने राजकीय बेस हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। बीते 13 जनवरी को कोटद्वार बेस हॉस्पिटल में एक मरीज के साथ आई उसकी बहन पारुल के साथ महिला डॉक्टर कोमल कन्नौजिया द्वारा मारपीट किए जाने मामले में पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल बीती 13 जनवरी को बेस अस्पताल में कोटद्वार निवासी एक युवती के साथ बेस अस्पताल में महिला डॉक्टर कोमल कन्नौजिया ने मारपीट कर दी थी, इस मामले में पीड़ित युवती ने कोतवाली में महिला डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दर्ज कराई थी। मामला बेस अस्पताल के डॉक्टर से जुड़ा होने के चलते पहले जांच कराई गई। जांच में मरीज के साथ आई युवती से मारपीट होना पाया गया। जाँच के बाद पुलिस ने महिला डॉक्टर के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

More Stories
सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, सिटी फॉरेस्ट के बाद मियांवाला में एक और पर्यावरणीय तोहफा
महाराज ने तिलवाड़ा-मायली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग को दो लेन में विकसित करने को कहा
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और विधायक ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश