लैंसडौन । अभ्युदय परिवार ने ईगास बग्वाल पर्व धूमधाम से मनाया । मंगलवार देर शाम सूबेदार मौहल्ले के पार्क में ईगास पर्व के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अभ्युदय परिवार की संयोजिका भावना वर्मा ने किया । कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया साथ ही भैले खेल कर दीपावली मनायी गई ।महिलाओं ने भैले खेलें तथा पारम्परिक लोकनृत्य, लोक गीत प्रस्तुत किए । महिलाओं के लिए रस्साकसी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 6 टीमों ने प्रतिभाग किया । रस्साकसी में सेन्टर स्कूल की टीम विजेता व सूबेदार मौहल्ले की टीम उपविजेता रही । महिलाओं ने पारम्परिक विधी से भैले तैयार किए थे । अभ्युदय परिवार की संयोजिका भावना वर्मा ने कहा कि हमारी संस्कृति हमारी पहचान है इस प्रकार के कार्यक्रम से हमारी संस्कृति जीवित रहती है और साथ ही भावी पीढ़ी को इस परम्परा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। शान्ती गुसाईं ने ईगास क्यों मनाते हैं इसकी विस्तृत जानकारी दी साथ ही कार्यक्रम का संचालन भी किया ।

More Stories
कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता – मेलाधिकारी सोनिका
राज्य में “सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा” बना सुशासन की नयी पहचान, 73 कैम्पों में 64 हजार से अधिक लोगों ने की भागीदारी, 22 हजार से अधिक लोगों को किया गया लाभान्वित
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न; उच्च शिक्षा, पर्यटन, शिक्षा, वित्त, रोजगार, वन संरक्षण एवं प्रशासनिक सुधारों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी