कोटद्वार । उत्तराखंड क्रांति दल ने भाबर के सत्तीचौड़ स्थित महादेव क्रिकेट मैदान की भूमि को कब्जाने का आरोप लगाया है। कहा कि प्रशासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। इस संबंध में बुधवार को शिब्बू नगर स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में पार्टी नेता डॉ शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि इस मैदान की लगभग 20 बीघा भूमि सरकारी है और उस पर राजकीय क्रिकेट मैदान का निर्माण होना चाहिए। कहा कि मैदान पर क्षेत्र के युवाओं को खेलने का हक है और यह सुविधा उन्हें दी जानी चाहिए। वर्तमान में प्रशासन की ओर से सीज किए गए इस मैदान को खोला जाना चाहिए और मैदान की भूमि कब्जाने का प्रयास कर रहे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। बैठक में महेंद्र सिंह रावत, जग दीपक सिंह रावत, पुष्कर सिंह रावत, हरीश द्विवेदी, प्रवेश नवानी, सत्यपाल सिंह नेगी, भारत मोहन काला, राकेश भट्ट और उमेश सिंह भंडारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता – मेलाधिकारी सोनिका
राज्य में “सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा” बना सुशासन की नयी पहचान, 73 कैम्पों में 64 हजार से अधिक लोगों ने की भागीदारी, 22 हजार से अधिक लोगों को किया गया लाभान्वित
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न; उच्च शिक्षा, पर्यटन, शिक्षा, वित्त, रोजगार, वन संरक्षण एवं प्रशासनिक सुधारों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी