27 July 2024

आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्रा नंदिनी गुप्ता को किया गया सम्मानित

 
लैंसडाउन। आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन के चेयरमैन ब्रिगेडियर वीएम चौधरी एवं तृप्ति चौधरी अध्यक्षा फैमिली वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन लैंसडाउन ने स्कूल टॉपर कक्षा बारहवीं की नंदिनी गुप्ता को सम्मानित किया है। चेयरमैन ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में नंदिनी गुप्ता जिन्होंने  2023- 24 की बोर्ड परीक्षा में कक्षा 12वीं में जिला पौड़ी गढ़वाल में प्रथम स्थान और उत्तराखंड राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया है, के सम्मान समारोह में नंदिनी गुप्ता के पिता मोहित गुप्ता, माता रेखा गुप्ता, एसओटू चेयरमैन कर्नल प्रणव जोशी और प्रधानाचार्य मौजूद रहे। नंदिनी गुप्ता को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए चेयरमैन ने कहा कि यह पूरे जिले और राज्य के लिए गर्वित क्षण हैं। उन्होंने कहा कि यह परिणाम प्रधानाचार्य, समस्त स्टाफ और नंदिनी गुप्ता की  कड़ी मेहनत और लगन का फल है। अंत में प्रधानाचार्य विजेंद्र सुंद्रिलाल ने कहा कि स्कूल इसी तरीके से आगे भी बच्चों के सर्वांगीण विकास और नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तत्पर रहेगा।