गोपेश्वर (चमोली)। नंदादेवी लोकजात यात्रा में शामिल बंड क्षेत्र की छतोली को बुधवार को पारम्परिक लोकगीतों और जागरों के अगले पड़ाव भनाली के लिए रवाना हुई। नंदा की छंतोली को विदा करते समय महिलाओं और ध्याणियों की आंखों से अवरिल अश्रुओं की धारा बहनें लगी। कई ध्याणी तो फफक कर रोने लगे।
नंदा लोकजात के लिए बंड क्षेत्र की छंतोली विभिन्न पड़ावों से होते हुए कैलाश के लिए रवाना हो रही है। जिन पड़ावों से भी नंदा की छंतोली गुजरती के मां नंदा के भक्त छंतोली का पुष्पवर्षा के स्वागत कर रहे है और मां नंदा को समौण भी भेंट कर रहे है। बुधवार को भनाली में प्रवास के बाद गुरूवार को गौणा, निजमुला होते हुए गौण डांडा रात्रि विश्राम के लिए पहुंचेगी। 30 अगस्त को पंचगंगा से सप्तमी के दिन डोली नरेला बुग्याल पहुंचेगी तथा पूजा अर्चना कर लोकजात संपन्न होगी।
इस दौरान कुरूड नंदा की छंतोली के साथ आये पुजारी प्रकाश गौड, बंड मंदिर समिति के अध्यक्ष जगत सिंह नेगी, महामंत्री रघुनाथ सिंह फरस्वाण, बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, शंभू प्रसाद सती, गेदाणू मंदिर के पश्वा जगत सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह राणा, मदन सिंह नेगी, पुजारी अशोक गौड़, मोतीराम गौड, कमलेश गौड आदि शामिल रहे।

More Stories
श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन