गोपेश्वर (चमोली) : आपदाग्रस्त क्षेत्र थराली के चेपडों में करंट की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। चेपडों गांव में आपदा के बीच एक बुजुर्ग महिला करंट की चपेट में गई। इससे बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। मलवा आने से सड़क मार्ग बाधित होने से एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पा रही थी। फायर सर्विस और एसडीआरएफ के जवानों ने हिम्मत और इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए स्ट्रेचर के माध्यम से महिला को एंबुलेंस तक पहुंचाया। जिसके बाद बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

More Stories
जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग