उत्तरकाशी (कीर्तिनिधि सजवाण): पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत में कल बड़कोट पुलिस द्वारा यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगाण गांव जाने वाली सड़क के पास से एक व्यक्ति मोहन सिंह थापा पुत्र चंद्र बहादुर थापा निवासी ग्राम सूर्य परवा जिला बरदिया नेपाल हाल खरादी थाना बडकोट जिला उत्तरकाशी उम्र 50 वर्ष को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना बडकोट पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया हैं।
गिरफ्तारी टीम
- भुपेन्द्र सिंह
- हे. का. सुरेश थपलियाल
- का. सुनीत लखेडा

More Stories
उत्तराखण्ड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने महानिदेशक डीडी न्यूज़ ममता वर्मा से की शिष्टाचार भेंट, कहा – विश्व को नई दिशा देने की अपार क्षमता रखता है संस्कृत का ज्ञान
उत्तराखंड में संस्कृत के प्रचार-प्रसार को लेकर केंद्र सरकार के सचिवों से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
लालढांग–चिल्लरखाल रोड निर्माण का मार्ग हुआ प्रशस्त, वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था किया नामित