20 June 2026

भालू ने आटा चक्की को पहुंचाया नुकसान

पोखरी(चमोली)। पोखरी क्षेत्र में भालुओं को आंतक धमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत का महौल बना हुआ है। गोदली तोक में गत रात्रि को भालु ने आटा चक्की में तोड़ फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया है।

ग्रामीण दिगम्बर सिंह नेगी ने बताया कि शनिवार सुबह जब वह अपनी चक्की में पहुंचे तो दरवाजा टूटा हुआ मिला और अंदर रखी चक्की पूरी तरह तहस-नहस पड़ी थी। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई है।  केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग नागनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वन कर्मियों की टीम को गोदली भेजा गया है। लोगों से अपील की है कि सर्तकता बरतें।

You may have missed