गोपेश्वर (चमोली)। पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित सहकारिता मेले के छटवें दिन मेले में स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बहुउद्देशीय साधन सहकारी समितियों के माध्यम से 17 लाभार्थियो को 26 लाख तथा एक महिला स्वयं सहायता समूह को 5 लाख समेत 31 लाख के ऋण चेक वितरित किए गए।
सहकारिता मेले की छटवें दिन के कार्यक्रमों की शुरूआत पूर्व काबिना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी और जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पूर्व काबिना मंत्री राजेन्द्र भंडारी ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से ग्रामीणो को आर्थिक समृद्धि तक ले जाना है। सहकारिता मेलो के माध्यम से कृषि क्षेत्र में विपणन के लिए बाजार उलब्ध कराया जा रहा है। सहकारिता मेला आम जन मानस एवं सरकार का सामूहिक प्रयास है। सहकारिता मेलो के माध्यम से स्थानीय उत्पादो का मार्केट की सुविधा प्रदान की जा रही है। सहकारिता मेले में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इससे स्थानीय स्तर के युवाओ को रोजगार भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सहकारिता मेलो के माध्यम से सरकार ग्रामीणो की आजीविका में सुधार करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस दौरान महाविद्यालय, राइका गोपेश्वर के छात्रों के साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मेले में सेवा योजन विभाग की ओर से आयोजित रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों की ओर से 618 पदो के सापेक्ष 151 लाभार्थियो ने पंजीकरण करवाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपेश्वर के पालिकाध्यक्ष संदीप रावत ने की। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि जिपंस सुरेश बिष्ट व बीरेन्द्र राणा, कनिष्ठ उप प्रमुख दशोली शालीनी खत्री, बीरेन्द्र असवाल, पूर्व जिपंसयोगेन्द्र सेमवाल, पंकट हटवाल, राजेन्द्र हटवाल, संतोष असवाल, सुनील, बीरेन्द्र गडिया, पूर्व भेषज संघ अध्यक्ष सतेन्द्र असवाल, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन गजेन्द्र रावत, मेला अध्यक्ष/सीडीओ डा अभिषेक त्रिपाठी मौजूद रहें।
तकनीकी सत्र में सहायक निबंधक देहरादून राजेश चौहान, जिला सहायक निबंधक बैशाख सिंह राणा, सचिव महाप्रबंधक सूर्य प्रकाश ने वीर माधो सिंह भंडारी सामूहिक खेती, घस्यारी योजना, मिलट मिशन योजना, मंडुआ खरीद, होम स्टे योजना, सौर स्वरोजगार योजना, पैक्स कम्प्यूटराईजेशन, शून्य प्रतिशत् ब्याज दर ऋण की जानकारी दी।

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त