नई दिल्ली:आम आदमी पार्टी (AAP) में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम का दावा सामने आया है। पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी से इस्तीफे की घोषणा की है। उनके साथ संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाती मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता और विक्रमजीत सिंह साहनी के भी भाजपा में शामिल होने की बात कही जा रही है।
प्रेस वार्ता में राघव चड्ढा ने कहा कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सांसद संविधान के प्रावधानों के तहत भारतीय जनता पार्टी में विलय का निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी अपने मूल सिद्धांतों और मूल्यों से भटक गई है और अब राष्ट्रहित के बजाय निजी हितों पर काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि वे पार्टी के संस्थापक सदस्यों में रहे हैं, लेकिन वर्तमान स्थिति से असंतुष्ट होकर यह फैसला लिया गया है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अब तक पार्टी की ओर से आधिकारिक और विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक विश्लेषक इसे आम आदमी पार्टी के भीतर संभावित असंतोष और आंतरिक मतभेदों से जोड़कर देख रहे हैं।

More Stories
उत्तराखण्ड बोर्ड 10वीं में अक्षत गोपाल बने टॉपर
वसई में श्री बद्रीनाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला, भव्य महोत्सव का सफल समापन
ज्योतिर्मठ में भू-धंसाव का खतरा बरकरार, मानसून में बढ़ सकती है जमीन खिसकने की रफ्तार