बिजनौर : यूपी के जनपद बिजनौर में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना मंडावली पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से डेढ़ किलो चरस बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में मुरादाबाद के आर्य नगर निवासी प्रतीक मित्तल और उत्तराखंड के पौड़ी जिले के श्रीनगर निवासी ऋषभ कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक कार भी जब्त की है, जिसका नंबर UKP15CM0041 है।
पुलिस अधीक्षक बिजनौर के निर्देश पर चल रहे इस अभियान में थाना मंडावली की टीम ने यह कार्रवाई की। मामले में थाना मंडावली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी में थाना मंडावली के उप-निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल अंकुर दुहूण, हेड कांस्टेबल दीपक और कांस्टेबल बृजेश कुमार की टीम शामिल रही।

More Stories
मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून में जटिल गर्भाशय फाइब्रॉएड का उन्नत रोबोटिक सर्जरी से सफल इलाज
आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल, आपदा प्रबंधन और पंचायती राज मिलकर करेंगे काम , कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दिए निर्देश
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को किया संबोधित, कहा – स्नातकों से सहानुभूति, सत्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ सेवा करने का किया आह्वान