कोटद्वार । जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने घर घर जाकर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की लोगों से अपील की । साथ ही आगामी 17 जनवरी को मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के कोटद्वार आगमन पर शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ प्रभारी तथा वार्ड प्रभारी से अधिक संख्या में ग्रामीणों को आयोजन स्थल में पहुंचने के लिए कहा । भ्रमण कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष हरि सिंह पुंडीर, जिला मंत्री विजयानंद पोखरियाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शांतनु रावत, जिला मीडिया प्रभारी विनोद रावत ,संजीव द्विवेदी, आशीष, उम्मेद सिंह नेगी, उर्मिला कंडारी, नीरूबाला खंतवाल, रितु चमोली आदि मौजूद रहे।

More Stories
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी : पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में स्कूल बंद, भूस्खलन से मार्ग प्रभावित
मौसम अलर्ट : चमोली के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी 10 जुलाई को बंद
निसान मोटर इंडिया ने नई प्रीमियम सी-एसयूवी निसान टेक्टॉन की लॉन्च, वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी पहली झलक; अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही नई एसयूवी