विकासनगर : कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। चामड़ चील के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार चालक ILC कर्मी की मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी को गंभीर चोट आई हैं। घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, विकासनगर निवासी मायाराम पंवार (55) पुत्र परम सिंह पंवार LIC में चालक के पद पर कार्यरत हैं। वह रविवार सुबह अपनी पत्नी सुशीला पंवार के साथ निजी कार से कालसी स्थित अपने गांव कनबुआ में शिलगुर विजट मंदिर के दर्शन और घर में पूजन के लिए जा रहे थे। चामड़ चील के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
कार के खाई में गिरते ही दरवाजा खुलने से मायाराम पंवार की पत्नी छिटक कर बाहर गिर गई और झाड़ियों में फंस गई। चालक कार समेत खाई में जा गिरे। सूचना पर मौके पर पहुंचे SDRF की टीम ने बचाव अभियान चलाया। थाना प्रभारी भुवनचंद पुजारी ने बताया कि कार चालक की मौत हो गई थी। घायल महिला का उप जिला अस्पताल विकासनगर में उपचार चल है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

More Stories
उत्तराखण्ड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने महानिदेशक डीडी न्यूज़ ममता वर्मा से की शिष्टाचार भेंट, कहा – विश्व को नई दिशा देने की अपार क्षमता रखता है संस्कृत का ज्ञान
उत्तराखंड में संस्कृत के प्रचार-प्रसार को लेकर केंद्र सरकार के सचिवों से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
लालढांग–चिल्लरखाल रोड निर्माण का मार्ग हुआ प्रशस्त, वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था किया नामित