देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय स्थित ए.पी.जे. अब्दुल कलाम भवन के भूतल पर लगायी गयी वॉल पेंटिंग का अवलोकन किया। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बाल देख रेख संस्था के बच्चों द्वारा तैयार की पेंटिंगों की मुख्यमंत्री ने प्रशंसा करते हुए संस्था के बच्चों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन पेंटिंग में प्रकृति के सौंदर्य के प्रति बालमन की कल्पनाओं के सजीव दर्शन होते हैं। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी उपस्थित थी।

More Stories
104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं रविवार तक आंशिक रूप से प्रभावित, विद्युत प्रणाली के उन्नयन और मुख्य केबल बदलने का कार्य जारी, एनएचएम ने आमजन से मांगा सहयोग
डीएम अपूर्वा पाण्डे ने क्षतिग्रस्त जखेड़ा पेयजल योजना का किया निरीक्षण, शनिवार से नियमित जलापूर्ति बहाल करने के दिए सख्त निर्देश
पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में भूजल संरक्षण की दिशा में वैज्ञानिक पहल, पीजोमीटर स्थापना कार्य शुरू