चमोली : योजना से वंचित रह गए आमजनों को लाभान्वित करने के लिए सरकार द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मंगलवार को जोशीमठ के देवग्राम व द्वींग तपोवन, कर्णप्रयाग के रतूडा, थराली के रूईसाण व बूंगा, पोखरी के सुनाउ तल्ला में कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा बैंकों सहित अन्य रेखीय विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी और वंचितों को योजना से जोडा।
गैरसेंण के मरोडा तथा सेरेग्वाड में ब्लॉक प्रमुख शशि सौरियाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। आमजनमानस को योजनाओं की जानकारी देते हुए विभागीय योजनाओं का लाभ लेने की अपील की और ग्रामीणों को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ दिलायी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा 250 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईया वितरित की गयी। कार्यक्रम में केसीसी के 11 आवेदन, उज्ज्वला योजना के 7, पीएम आवास के 36 तथा 8 सॉयल हैल्थ कार्ड वितरित किए गए। आगामी 21 दिसम्बर को देवाल के पदमला व सेलखोला, थराली के कौलपुडी व रतगांव गैरसेंण के झूमाखेत, बछुवावाण व धण्डियाल, नन्दानगर के खलतरा व बनला, कर्णप्रयाग के कौल्सों, बगोली व कोटी, नारायणबगड के पालछुनी व बनैला, पोखरी के काण्डईखोला व विरसनसेरा तथा जोशीमठ के किमाणा व जखोला में शिविर आयोजित कर योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।






More Stories
बदरीनाथ धाम पहुंचे अभिनेता आशुतोष राणा, बोले- पुष्कर मास में चारधाम यात्रा परम सौभाग्य
सख्त फैसलों और जनसंवेदनशील कार्यशैली से चर्चा में डीएम ललित मोहन रयाल, भ्रष्टाचार पर कड़ा एक्शन, जनता से सीधा संवाद और प्रशासनिक सुधारों के चलते प्रतिष्ठित सूची में मिली जगह
हीट वेव से निपटने को उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में बनाए जाएंगे हीटस्ट्रोक कक्ष, सचिव सचिन कुर्वे ने कहा – हीट सम्बंधित बीमारियों से होने वाली मौतों को रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता