चमोली : जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बुधवार को नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि के अंतर्गत संचालित कार्यो की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने विभागों को निर्देशित किया कि स्वीकृत परियोजनाओं के कार्यो को तेजी से पूर्ण किया जाए और जो कार्य पूर्ण हो गए है, उसकी रिपोर्ट नाबार्ड को उपलब्ध करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन परियोजनाओं में अगली किस्त की धनराशि नाबार्ड से अवमुक्त की जानी शेष है उसके लिए भी नाबार्ड के अधिकारियों से संपर्क किया जाए।
डीडीएम नाबार्ड ने बताया कि चमोली जनपद में पेयजल, सिंचाई, सड़क, शिक्षा, कृषि, उद्यान, पशुपालन आदि विभागों के माध्यम से 176.65 करोड़ की लागत से 90 परियोजनाओं के कार्य स्वीकृत है। जिसमें से विभागों ने अधिकांश कार्य पूर्ण कर लिए है, लेकिन कतिपय कार्य पूर्ण होने की रिपोर्ट अभी तक नाबार्ड को नहीं दी गई है। इस दौरान विभिन्न विभागों के अंतर्गत नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित सभी परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, सहायक परियोजना अधिकारी केके पंत, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह, अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह चौहान, सहायक अभियंता एलपी भट्ट, डीडीएम नाबार्ड श्रृयांश जोशी, एलडीएम डीएस गर्ब्याल सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और शुद्ध भोजन के लिए व्यापक तैयारी, खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान
नारी शक्ति वंदन विधेयकों पर सियासत तेज, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने विपक्ष पर साधा निशाना, महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों से जुड़े विधेयक गिरने पर जताई नाराजगी, कहा – यह करोड़ों महिलाओं के साथ अन्याय
जोगियाणा को वेलनेस डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में कार्य तेज, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने आयुर्वेद विलेज के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश