उत्तरकाशी (कीर्तिनिधि सजवाण): वर्तमान में शादियों के सीजन के दौरान कुछ डी0जे0/ टैंट/ वैडिंग प्वाइंट संचालकों द्वारा रात्रि में काफी देर तक डीजे बजाने, बाजार/ भीड-भाड वाली जगाहों पर डी0जे0/बैण्ड बजाकर तथा वैडिंग प्वाइंटो पर निर्धारित पार्किंग स्थल के स्थान पर रोड़/ रास्तों पर वाहनों को पार्क कर यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने के सम्बन्ध में बार-बार शिकायतें प्राप्त हो रही थी। जिनका संज्ञान लेते हुये कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा 7 डीजे/ टैंट/ वैडिंग प्वाइंट संचालकों को नोटिस जारी कर हिदायतें दी गयी कि कोई भी डीजे संचालक रात्रि 10 बजे के बाद डीजे का संचालन न करें। वैडिंग प्वाइंटों पर वाहनों हेतु पर्याप्त पार्किंग व सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था रखें। साथ ही अनावश्यक रोड़ पर वाहनों को पार्क न करें न ही अत्याधिक भीड-भाड़ व तंग स्थानों पर साउंड सिस्टम का प्रयोग कर आवागमन को प्रभावित करें।

More Stories
नशे में स्टेयरिंग थामने वालों पर पौड़ी पुलिस का शिकंजा, 168 वाहन चालकों पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग, मेरठ और ऋषिकेश के बीच हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सर्वे जल्द
सीएम धामी की पहल पर जनकल्याणकारी शिविर बने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम