कोटद्वार । जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया ।कार्यक्रम में जिला और महिला कांग्रेस की ओर से पार्टी के प्रति समर्पण भाव से कार्य कर रही महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त कोटद्वार विधान सभा अध्यक्ष शुभम रावत का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूती दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महिला कार्यकर्ताओं ने आम जन को पार्टी से जोड़कर मजबूती प्रदान की है।
कहा कि आगामी चुनावों में कांग्रेस सत्ता में आयेगी और भाजपा सरकार द्वारा अवरूद्ध विकास कार्यों को आगे बढ़ायेगी। वहीं नव निर्वाचित कोटद्वार विधानसभा अध्यक्ष शुभम रावत ने कहा कि संगठन की ओर से जो भी जिम्मेदारी उनको दी गई है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। तत्पश्चात रूपन नेगी, सुनीता बिष्ट, सुधा असवाल, शहनाज शम्सी, सुरी देवी, राम चंद्री देवी, आशा देवी, सरोजनी देवी, शशि भंडारी, सावित्री नेगी, माया बिष्ट, कुसुम भंडारी, रजनी पटवाल, शकुंतला डबराल, जयंती देवी, नंदा बिष्ट और लक्ष चौहान सहित अन्य महिला कार्यकर्ताओं को माल्यार्पण व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

More Stories
स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान