ऊधमसिंह नगर: उत्तराखंड पुलिस अब बदमाशों को गोलियों से जवाब दे रही है। ऊधमसिंह नगर जिले में नए कप्तान मणिकांत मिश्रा के कमान संभालने के बाद से जिले की पुलिस के तेवर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। कल देर रात को पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। घायल बदमाश को काशीपुर के राजकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया।
पुलिस से मिल जानकारी के अनुसार जसपुर के सुत मिल क्षेत्र में पुलिस वाहन चौकिंग कर रही थी कि इसी दौरान दो बाइक सवारों पर शक होने पर पुलिस नें उन्हें रोकने का इशारा किया तो बाइक सवारों नें फायरिंग शुरू कर दी अचानक हुई फायरिंग से पुलिस एक्शन में आई और बाइक सवारों का पीछा करने लगी। इस दौरान एक बदमाश गुलरघोजी के खेत मे घुस गए। इस दौरान पुलिस व बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई जबकि दूसरा मौके का फायदा उठाकर भाग गया।
सूचना मिलने पर एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा भी काशीपुर पहुचें। पुलिस घायल को काशीपुर स्थित राजकीय चिकित्सालय ले आई जहां से हल्द्वानी रैफर किया गया है। एसपी सिटी अभय सिंह नें बताया कि घायल की पहचान दिलशाद के रूप में हुई है जो कि एक शातिर किस्म का बदमाश है। पुलिस सूत्रों की मानें तो जसपुर में हुई सर्राफा व्यापारी से लूट की घटना को इसी शातिर बदमाश नें अंजाम दिया था इससे पूर्व भी इस पर कई गंभीर मुकदमे बताए जा रहे है।

More Stories
स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान