कोटद्वार । जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेता वीडी नवानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इस संबंध में सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनका निधन पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी पद से सेवानिवृत्त होने के बाद पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। तत्पश्चात बूथ स्तर से शीर्ष स्तर तक पार्टी के लिए उन्होंने ईमानदारी से कार्य किया। पार्टी के लिए किए गए उनके कार्य को भुलाया नहीं जा सकता। मौके पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर सिंह रावत, गोपाल सिंह गुसाई, रंजना रावत, पीएल खंतवाल, मनोज बिष्ट, राजा आर्य और राजेंद्र असवाल सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त