चमोली : बदरीनाथ धाम के कपाट आगामी 17 अप्रैल को शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इन दिनों यात्रा के अंतिम दौरान में धाम में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। इस वर्ष अभी तक 13 लाख से अधिक तीर्थयात्री भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर चुके है। तीर्थयात्रियों की आमद को देखते हुए बीकेटीसी के अधिकारियों का मानना है कपाट बंद होने तक यह आकड़ा 15 लाख को भी पार कर जाएगा।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि बदरीनाथ धाम में श्राद्ध पक्ष में बढ़ी तीर्थयात्रियों की आमद वर्तमान तक जारी है। यहां प्रतिदिन 10 से 12 हजार तीर्थयात्री भगवान बदरी विशाल के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। जिससे इन दिनों तापमान में कमी आने के बावजूद धाम में चहल पहल बनी हुई है। वहीं नगर पंचायत की ओर से ठंड को देखते हुए धाम में तीर्थयात्री व राहगीरों के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है। जबकि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से भी तीर्थयात्रियों के सुचारु दर्शनों के समुचित प्रबंध किए गए हैं।

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त