देहरादून : शेरपुर ग्राम वासियों द्वारा ग्राम पंचायत की भूमि पर बाहरी व्यक्तियों एवं भूमाफियाओं द्वारा अतिक्रमण कर प्लाटिंग करने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी, जिस पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को कार्यवाही के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह व उपजिलाधिकारी विकासनगर के साथ टीम लेकर मौके पर निरीक्षण करते हुए पाया कि ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण पाए जाने पर जेसीबी के माध्यम से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पाया जाता है तो ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के साथ ही वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, पछवादून क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, नियम विरुद्ध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी उपकरणों का सुदृढ़ आधार
उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी उपकरणों का सुदृढ़ आधार, प्रधानमंत्री निधि के अंतर्गत प्रदेश को उपलब्ध होंगी 4 एमआरआई, 5 डिजिटल मैमोग्राफी एवं 75 एआई-सक्षम हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें