कोटद्वार । भारत तिब्बत सहयोग मंच की प्रदेश कार्यलय में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने की । बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल की सहमति के बाद उत्तराखण्ड प्रदेश संगठन में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर बीएल मधवाल, रानी नेगी, शशिवाला केष्टवाल, प्रदेश मंत्री कमलेश कोटनाला, भारत तिब्बत सहयोग मंच महिला मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम मैनदोलिया, प्रदेश महामंत्री सुनीता देवी, भारत तिब्बत सहयोग मंच युवामोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जगदंबा डंगवाल, प्रदेश मंत्री धीरेन्द्र गढ़वाली, पौडी जिले के जिलाध्यक्ष पद पर देवेन्द्र कुण्डलिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पद पर लक्ष्मी नेगी की नियुक्ति की गई है। बैठक में राष्ट्रीय प्रदेश महामंत्री हेमेंद्र चौहान, प्रदेश महामंत्री धर्मवीर गुसाई सहित अन्य सदस्य मौजूद थे ।

More Stories
उत्तराखंड : भीषण गर्मी के चलते देहरादून में स्कूल और आंगनबाड़ी एक दिन के लिए बंद
जोशीमठ : पूर्व ईओ भगवती प्रसाद कपरुंवाण का निधन, शोक की लहर
यूनेस्को धरोहर रम्माण मेले में उमड़ा जनसैलाब, सलूड-डूंगरा गांव बना सांस्कृतिक केंद्र